फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गर्मी में दहक रही आग

गर्मी में दहक रही आग

Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। गर्मी के मौसम में आग दहक रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले दस दिनों में 14 जगहों पर आग लग चुकी हैं। जिसमें अभी तक दो लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

मई के शुरू होने के साथ ही आग की घटनाओं ने जोर पकड़ लिया है। अभी मई माह का एक पखवाड़ा भी पूरा नहीं हुआ है और आग की घटनाओं का आंकड़ा 14 हो गया है। आग की घटनाओं के देखते हुए फायर स्टेशन रुड़की के संसाधन नाकाफी नजर आ रहे है। शनिवार तड़के दुकान और मकान में लगी भीषण आग को बुझाने में फायर स्टेशन के संसाधन कम पड़ गए। जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी ज्यादा है। शहर में शॉट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो रही है। जबकि, देहात क्षेत्र में पेड़ों के सूखे पत्ते, सूखी घास और झाड़ियों में एक चिंगारी पड़ते ही दहक उठती हैं। अब तक लगी आग में 70 फीसदी से ज्यादा मामले ग्रामीण क्षेत्राेें के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संसाधन कम, दायरा बड़ा
रुड़की। रुड़की फायर स्टेशन के पास संसाधनों का टोटा है। जबकि, दायरा 40 किमी है। रुड़की फायर स्टेशन के जिम्मे बुग्गावाला, धनौरी, भगवानपुर, कालीनदी, मंडावर, लखनौता, मंगलौर, नारसन, लंढौरा आदि सहित तमाम क्षेत्र है। बुग्गावाला क्षेत्र में यदि किसी गांव में आग लगती है तो वहां पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड को छुटमलपुर होकर जाना पड़ता है। जहां समय से पहुंचना मुश्किल होता है।


फायर ब्रिगेड के संसाधन
आइटम संख्या
फोम टेंडर शून्य (केमिकल आग बुझाने के लिए)
डीसीपी टेंडर शून्य
वाटर टेंडर दो (एक जर्जर हालत में)
रेस्क्यू शून्य
टोईंग व्हीकल एक
पोर्टबल पंप एक
फ्लोटर पंप शून्य
ट्राली एक
जनरेटर एक
एयर कंप्रेशर शून्य
ब्लोवर एग्जाटर शून्य

पिछले वर्षों में लगी आग का ब्यौरा
वर्ष आग की संख्या
2008 90
2009 139
2010 115
2011 94
2012 165

फायर स्टेशन के स्टाफ का ब्यौरा
पद स्वीकृत मौजूद
एफएसओ 01 01
एफएसएसओ 01 01
एलएफएम 04 02
एफएसडीआर 05 03
एफएम 26 23


गर्मी के मौसम में शहरों में शॉट सर्किट और ग्रामीण क्षेत्रों में चिंगारी आदि से आग लगने की ज्यादा घटनाएं बढ़ जाती है। फायर स्टेशन को जैसे ही सूचना मिलती है तो वह तुरंत ही मौके लिए रवाना हो जाती है। फायर ब्रिगेड का पूरा प्रयास रहता है कि वह समय से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाएं। -बीएल डबराल, प्रभारी एफएसओ, फायर स्टेशन रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed