फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   All Aadhaar-related services will be available in Haridwar.

Haridwar News: अब देहरादून नहीं जाना पड़ेगा, हरिद्वार में मिलेंगी आधार से जुड़ी सभी सेवाएं

Thu, 03 Sep 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
All Aadhaar-related services will be available in Haridwar.
हरिद्वार में खुला अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

30 सितंबर 2026 तक बच्चों का बायोमीट्रिक अपडेट निशुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हरिद्वार में एक अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की है। इससे जिले के नागरिकों को बड़ी डिजिटल सुविधा मिली है। अब आधार से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं हरिद्वार में ही उपलब्ध होंगी, जिसके लिए देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं अपना आधार अपडेट कराकर नागरिकों को संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों से अपील की कि पांच से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट समय पर कराएं। यह अपडेट स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवश्यक है। यूआईडीएआई की ओर से यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र डिजिटल उत्तराखंड और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को बेहतर, सरल और समयबद्ध सेवाएं अपने ही जिले में मिलेंगी। आधार नामांकन, मोबाइल नंबर, फोटो अपडेट, पता परिवर्तन, जनसांख्यिकीय और बायोमीट्रिक अपडेट, त्रुटि सुधार के अलावा शिकायत निवारण जैसी सभी सेवाएं यहां मिलेंगी। इससे हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और आसपास के लाखों लोगों के समय और धन की बचत होगी।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, उप महानिदेशक अविनाश अग्रवाल, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली के प्रतिनिधि और बीएलएस इंटरनेशनल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की विशेषताएं
निदेशक कुमार उज्ज्वल ने बताया कि आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित होते हैं। ये केंद्र पूर्णतः समावेशी और निवासी अनुकूल बनाए गए हैं। इनमें व्हीलचेयर सुगम्यता, सुगम्य शौचालय और एक समर्पित शिकायत निवारण तंत्र जैसी सुविधाएं हैं। केंद्र को आठ आधुनिक संचालन किटों से सुसज्जित किया गया है, जिससे नागरिकों को तेज और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। यह केंद्र सार्वजनिक अवकाश छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में संचालित रहेगा। प्रत्येक आधार सेवा केंद्र का प्रबंधन एक यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र प्रबंधक करता है। यह प्रबंधक निवासियों से शिकायतें प्राप्त करता है और उनके समयबद्ध समाधान की सुविधा देता है। निवासी यूआईडीएआई आधार अपॉइंटमेंट पोर्टल https://bookappointment.uidai.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed