फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गुरूकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का बवाल

गुरूकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का बवाल

Wed, 14 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गुरूकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का बवाल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आंदोलित छात्रों ने विवि की कक्षाओं की दाखिल होकर परीक्षार्थियों की कापियां और प्रश्र पत्र फाड़ डाले। इतना ही नहीं उनकी कुलसचिव के साथ भी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में एसपी सिटी व तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ दिया, जबकि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस जैसे ही हिरासत में लिए छात्रों को लेकर कनखल थाने पहुंची तो छात्रों ने वहां भी जमकर बवाल काटा। तब पुलिस को दोबारा लाठियां फटकारनी पड़ी।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्र बैक पेपर का शुल्क समाप्त करने और बैक पेपर होने के बाद ही सामान्य सत्र की परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इसी मुद्दे पर बुधवार को विवि परिसर में बवाल हो गया। आंदोलित छात्रों ने विवि पहुंचकर परीक्षा दे रहे छात्रों को भगाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने कापियां व प्रश्नपत्र फाड़ डाले। कक्ष निरीक्षकों ने घटना की जानकारी कुलसचिव डा. विनोद कुमार शर्मा को दी तो वे भी मौके पर पहुंचे। कुलसचिव ने वार्ता करनी चाही तो छात्र अभद्रता पर उतर आए। मामला तूल पकड़ता देख कुलसचिव ने पुलिस को बुला लिया। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी ममता वोहरा, एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार सुनैना राणा समेत कई अधिकारी व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों को छात्रों को समझाना चाहा, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर छात्रों को भगाया। इस बीच छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद पंवार विवि भवन की छत पर चढ़ गए, जिसे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल नीचे उतारा। पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष मोहित चौहान, तरुण चौहान व उपाध्यक्ष गोविंद पंवार समेत कई छात्रों को हिरासत में ले लिया और कनखल थाने ले आई।
विज्ञापन

छात्रों को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए सैकड़ों छात्रों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। तब पुलिस को एक बार फिर लाठियां फटकार स्थिति को सामान्य की। पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लेकर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया,जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से संयम बरतने की अपील
डीएम दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटना की जानकारी ली है। दोनों अधिकारियों ने आंदोलित छात्रों से अपील की है कि वे संयम का परिचय दें। जहां तक उनकी समस्याओं का सवाल है तो उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed