फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   800 students and students will get admission in Model ITI

मॉडल आईटीआई में 800 छात्र एवं छात्राओं को मिलेगा दाखिला

Sat, 12 Dec 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
800 students and students will get admission in Model ITI
जगजीतपुर स्थित मॉडल आईटीआई का पहला बैच 2021 से शुरू हो जाएगा। यह आईटीआई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसमें आठ सौ छात्र एवं छात्राएं अलग-अलग ट्रेड में दाखिला ले सकेंगे। आईटीआई से निकलने वाले प्रशिक्षितों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्लेसमेंट सेल भी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

जगजीतपुर में जिले की सबसे पुरानी राजकीय आईटीआई है। अभी तक इसमें छात्र-छात्राओं के लिए फिटर, इलेक्ट्रानिक्स, टर्नर, मशीनिस्ट, ड्राफ्टमैन मेकेनिकल, वेल्ड फाउंड्री, स्टोनो हिंदी ट्रेडों में तीन सौ सीटें हैं। वर्ष 2016 में सरकार ने इसे मॉडल आईटीआई का दर्जा दे दिया। आईटीआई को मॉडल बनाने के लिए साढ़े सात करोड़ का बजट स्वीकृत किया। अगस्त 2017 में निर्माण कार्य के एक करोड़ 90 लाख मिला और निर्माण अंतिम चरण में है। आगामी दो महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा। प्रधानाचार्य मनमोहन कुड़ियाल ने बताया कि अगस्त 2021 से मॉडल आईटीआई का पहला सत्र शुरू होगा। इसमें आठ सौ छात्र एवं छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

मॉडल आईटीआई में नए ट्रेड
मोटर व्हीकल, ऑटो बॉडीरिपेयरिंग, ऑटो बॉडी पेंटिंग, रेफ्रिजरेशन, एयर कंडीशनर, फिटर इलैक्ट्रीशियन और मशीन जैसे ट्रेड शामिल होंगे। सभी ट्रेड सिडकुल स्थित कारखानों की जरूरत के हिसाब से शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मॉडल आईटीआई में ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल बनाकर प्लेसमेंट ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। ऑफिसर सिडकुल स्थित कारखानों के संपर्क में रहेगा। जिससे आईटीआई में ट्रेनिंग करने वाले छात्र और छात्राओं को 100 फीसदी प्लेसमेंट दिलाया जा सके। - मनमोहन कुड़ियाल, प्रधानाचार्य, मॉडल आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed