{"_id":"637ce557d20e681e943384b6","slug":"720-people-got-duped-by-cyber-thugs-in-10-months-haridwar-news-drn4288753130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 10 माह में साइबर ठगों के झांसे में आए 720 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 10 माह में साइबर ठगों के झांसे में आए 720 लोग
विज्ञापन
यदि आपके मोबाइल फोन पर अंजान नंबरों से काल या मैसेज और लिंक आए, घर बैठे कमाई का लालच दें तो सावधान हो जाइए। घर बैठे पैसे कमाने का लालच भारी पड़ सकता है। दरअसल ये भी साइबर अपराधियों का ठगने का तरीका है। इसके जरिये बैंक खातों में सेंधमारी की जा रही है। हालांकि, इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए, सावधानी बरतने के साथ ही जागरूक होना बेहद जरूरी है।
हर रोज कोई न कोई साइबर ठगों के निशाने पर रहता है। सोशल मीडिया और मोबाइल फोन नंबर पर लिंक, मैसेज भेजकर घर बैठे कमाई करने का लालच देकर साइबर ठग खातों में सेंधमारी कर रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। साइबर सेल में जनवरी से अक्तूबर तक साइबर ठगी के अलग-अलग तरीके के जिले में कुल 720 मामले आए हैं। इनमें 80 मामले नौकरी लगाने और घर बैठे लाखों की कमाई का झांसा देकर ठगी करने के हैं। इनमें 15 फीसदी लोगों की रकम साइबर सेल वापस करा चुका है। साइबर सेल लगातार इस तरह के मामलों से बचने के लिए जागरूक कर सावधान रहने की अपील कर रही है। धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने के लिए आपको सावधान होने के साथ ही जागरुक रहने की जरूरत है।
इन बातों पर दें ध्यान
- मोबाइल फोन या ईमेल पर आने वाले किसी भी तरह के अंजान लिंक या मैसेज पर बिल्कुल भी क्लिक न करें।
- किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियां शेयर न करें।
- किसी भी तरह के संदिग्ध फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें और उन्हें ब्लॉक कर दें।
-यदि ठगी हो जाए तो संबंधित थाना-कोतवाली और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
- जागरूक बनें और अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
- किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें। किसी भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर न करें।
ठगी हो जाए तो यहां दर्ज कराएं शिकायत
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ठगी का शिकार होने वाले लोग तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। साइबर सेल के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जबकि सेल के व्हाट्सएप नंबर 9456591506 पर भी मैसेज किया जा सकता है। वेबसाइट www.cybercrime.gov.in से भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि कोई ठगी का शिकार हो भी जाए तो तत्काल शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराएं। सेल के टोल फ्री नंबर के साथ ही व्हाट्सएप नंबर और वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। सेल अब तक कई लोगों को रकम वापस करा चुकी है। - निहारिका सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन