फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कैंडल मार्च के साथ रैली निकालकर आरोपियों को फांसी की उठायी मांग

कैंडल मार्च के साथ रैली निकालकर आरोपियों को फांसी की उठायी मांग

Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च के साथ रैली निकालकर आरोपियों को फांसी की उठायी मांग

विज्ञापन
हरिद्वार।
सराय एवं ज्वालापुर के निवासियों ने एक मंच पर आकर कठुआ एवं उन्नाव में हुए बलात्कार में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर जटवाड़ा पुल से चंद्राचार्य चौक तक बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को बसपा नेता मुकर्रम अंसारी और मुसर्रफ अंसारी के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए। मुकर्रम अंसारी ने कहा कि कठुआ की घटना हृदय विदारक है। ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन भाजपा लगातार इस घटना को लेकर मात्र राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना की जितनी निंदा की जाए, उतना कम है।
विज्ञापन

समाजसेवी मुशर्रफ अंसारी और अथर अंसारी ने कहा कि जात पात व धर्म को दरकिनार करते हुए ऐसी घटनाओं की खुलकर निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के झूठे नारे देकर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में गठबंधन की सरकार होने के बावजूद भी लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन पिपरी दिल्ली के अध्यक्ष सरफराज मलिक ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए कानून में बदलाव की आवश्यकता है। युवाओं ने बाइक रेली में जमकर नारेबाजी कर दोषियों को सजा देने की मांग की। इस अवसर पर हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, निजाम, इरशाद, मास्टर मुस्तकीम, हफीज कय्यूम, नन्हा भारद्वाज, विकास, अमित गौतम, अजीत सिंह, विपिन मोंगिया, अफजाल सलमानी, विक्की सलमानी, वसीम सलमानी, कादिर अंसारी, समीर अंसारी, कैफ कुरैशी, गुलजार, मोईन अंसारी, अकरम अंसारी, राशिद अली, साजिद अंसारी, फैज आलम, अली नवाज, राजकुमार, गिरवर सिंह, दीपू, नदीम, मोहसीन, कुर्बान अली, सलमान, वासिफ, इसरार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed