फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   500 workers engaged for cleaning Ganga Ghats

गंगाघाटों की सफाई को नगर निगम ने उतारी 500 कर्मचारियों की फौज

Sun, 07 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
500 workers engaged for cleaning Ganga Ghats
गोविंदपुरी के पास गंगा घाट की सफाई करते नगर निगम के कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने गंगा घाटों की सफाई करने के लिए रविवार को 500 कर्मचारियों की फौज उतार दी। नगर निगम की टीम ने शहर के सभी गंगा घाटों पर जमी रेत को हटाया। इसके साथ ही घाटों पर पड़े कूड़े के ढेरों को साफ किया।
विज्ञापन

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में व्रती गंगा घाटों पर अस्त व उदय होते सूर्य के अर्घ्य देंगे। गंगा घाटों पर सफाई को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे। शहर के गंगा घाटों पर जमी रेत व पड़ी गंदगी को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद नगर निगम ने रविवार की सुबह 500 कर्मचारियों की फौज गंगा घाटों पर सफाई के लिए उतार दी। गंगा घाटों की सफाई करने वाली कंपनी आकांक्षा के 350 व नगर निगम के 150 कर्मचारी दिनभर सफाई करते नजर आए। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि त्योहार पर शहर में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed