Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   38.90 lakh devotees took a dip in the Ganga

Haridwar News: कार्तिक पूर्णिमा पर 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
38.90 lakh devotees took a dip in the Ganga
फोटो
विज्ञापन


- हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से देर शाम तक चलता रहा स्नान
- स्नान के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्यों को हुए रवाना, घाटों पर देर शाम तक रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शाम की आरती तक करीब 38 लाख 90 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्यों को रवाना हो गए, जबकि देर शाम तक भी गंगा घाटों पर स्नान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही स्नानार्थियों की संख्या बढ़ती चली गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास के विभिन्न घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय के उपलक्ष्य में इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक मास को भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, पूजा-अर्चना और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष पुण्य फल मिलता है। उधर, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर शाम की आरती तक करीब 38 लाख 90 हजार श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed