{"_id":"5b84335242c7924648030f4d","slug":"31535390546-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए हो रहे निर्माण को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए हो रहे निर्माण को रुकवाया
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम पुल से सटी भूमि पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी संघर्ष समिति की ओर से कराए जा रहे निर्माण को ज्वालापुर पुलिस ने रुकवा दिया। इस पर र पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हिदायत दी कि निर्माण होने पर कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की मांग को लेकर सिख समाज का बेमियादी धरना प्रेमनगर आश्रम पुल से सटी भूमि पर चल रहा है। सिख समाज को पुल से सटी भूमि गुरुद्वारे के निर्माण के लिए आवंटित होने की बात उठी थी। इसी के चलते सिख समाज ने निशान साहिब की स्थापना कर दी थी और शबद कीर्तन रोजाना होता है।
सोमवार को गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी संघर्षरत समिति ने वहां अस्थायी निर्माण शुरू कर दिया। बकायदा लोहे के एंगल भी जमीन में गाड़ने की तैयारी कर ली। धरनास्थल पर निर्माण की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एसएसआई संजीव थपलियाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कर रहे मजदूरों को खदेड़ दिया। इस पर सिख समाज की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने निर्माण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे रुकवा दिया गया है। उच्चाधिकारियेां को भी पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। पुलिस टीम का गठन कर पूरी स्थिति पर निगाहें बनाए हुए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले भी समिति ने निर्माण करना चाहा था, तब भी पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था।