फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिवालिकनगर में चला वसूली अभियान

शिवालिकनगर में चला वसूली अभियान

Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शिवालिकनगर में चला वसूली अभियान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जल संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्र में बकाया वसूली का अभियान चला रखा है। अवकाश के बावजूद अधिकारी तथा कर्मचारी शुक्रवार को भी बकायादारों के पास वसूली के लिए पहुंचे। जल संस्थान ने बकाया नहीं देने पर अब तक 45 पेयजल उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर पानी बंद किया है।

शुक्रवार को शिवालिकनगर में ही बकाया नहीं देने वाले 15 पेयजल उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटकर पानी बंद कर दिया गया। इससे घबराकर कुछ बकायादारों ने बिल का मौके पर भुगतान कर कनेक्शन कटने से बचा लिया। जल संस्थान के सहायक अभियंता संजय सैनी ने बताया कि शिवालिक नगर, रोशनाबाद, आन्नेकी व सातीपुर आदि में बकाया वसूली अभियान चलाकर दो लाख सात हजार रुपये की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि बकाया नहीं देने पर जल संस्थान 45 पेयजल उपभोक्ताओं का पानी बंद कर चुुका है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये से अधिक के बकायादारों की आरसी काटने का काम भी चल रहा है। भीमगोडा जोन में 50 हजार रुपये से अधिक के 560 बकायादारों पर नकेल कसने की तैयारी है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के ललतारौ स्थित आवासीय भवन पर जल संस्थान का एक लाख तीन हजार रुपये का बकाया हैै। राजनीतिक दबाव के चलते जल संस्थान के अधिकारी दूधियाबंद की सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की कालोनी से साल लाख रुपये से अधिक के बकाया की वसूली नहीं कर पा रहे हैं। मार्च के शुरू में जल संस्थान ने सप्लाई बंद कर दिया था, किंतु उसी दिन दबाव पड़ने और पार्टी के वोट खराब न करने की चेतावनी देकर शाम को काटा गया पानी का कनेक्शन जोड़ना पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed