फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   महिला कांस्टेबल ने मंगलसूत्र देकर लौटाई गृहणी की खुशी

महिला कांस्टेबल ने मंगलसूत्र देकर लौटाई गृहणी की खुशी

Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने मंगलसूत्र देकर लौटाई गृहणी की खुशी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। मंगलसूत्र खोने से मायूस गृहणी की खुशी एक महिला कांस्टेबल ने लौटा दी। महिला कांस्टेबल ने जब गृहणी को मंगलसूत्र मिलने की जानकारी दी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोतवाली रानीपुर पहुंची गृहणी बार- बार महिला पुलिसकर्मी का धन्यवाद अदा करती रही।
दरअसल सुबह कोतवाली आ रही महिला कांस्टेबल किरण सिंह ने सड़क पर एक लावारिस पर्स देखा। महिला कांस्टेबल ने पर्स उठाकर जब उसे खोला तो पाया कि उसमें एक मंगलसूत्र, नगदी और कागजात थे।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचकर महिला कांस्टेबल ने पर्स में मिली आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी स्वामिनी पूजा अरोड़ा पत्नी आलोक अरोड़ा निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी को खोज निकाला। महिला कांस्टेबल ने जैसे ही उसे पर्स मिलने की जानकारी दी तो वह खुशी से झूम उठी। महिला अपना पर्स खोने से बेहद परेशान थीं। चंद मिनट में कोतवाली पहुंची महिला को कांस्टेबल ने उसका मंगलसूत्र, नगदी ओर आईडी प्रूफ लौटा दिए। फिर वह महिला कांस्टेबल का धन्यवाद करते हुए हंसी खुशी घर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल महिला कांस्टेबल किरण महिला बेहद मायूस हो गई थी। सुबह के वक्त बाजार जाते हुए उसका पर्स गिरा था। पर्स के ज्यादा उसे अपने मंगलसूत्र की चिंता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed