फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अमर उजाला की खबर का असर

अमर उजाला की खबर का असर

Wed, 14 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर

विज्ञापन
रतनमणी डोभाल
हरिद्वार।
तीन साल से भूमि तथा फसल प्रतिकर के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे किसानों के लिए राहत देने वाली खबर है। अमर उजाला मेें खबर प्रकाशित होने के बाद अब सिचाईं विभाग ने किसानों को भुगतान करने का निर्णय लिया है। सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी का कहना है कि इस माह के अंत तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। चार गांवों के 86 किसानों को एक करोड़ 21 लाख 35 हजार 517 रुपये मुआवजा मिलेगा।
सोलानी नदी पर मार्जिनल तटबंध निर्माण के लिए चार गांवों के 86 किसानों की भूमि तीन साल पहले अधिग्रहीत की गई थी । तब से वह भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया । उसके बाद अब विभागीय अफसरों ने भुगतान करने का निर्णय लिया है। सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि चार गांवों याहियापुर, मदारपुर, हस्तमौली तथा आलमपुर के किसानों का भूमि मुआवजा तथा फसल प्रतिकर का एक करोड़ 21 लाख 35 हजार 517 रुपये का भुगतान करने के लिए चेक आईडी निर्गत करने के लिए मुख्य कोषाधिकारी को भेज दिया गया है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक मुख्य कोषाधिकारी से चेक आईडी प्राप्त होने के बाद काश्तकारों को बैंक ड्राफ्ट से भुगतान कर दिया जाएगा। कहा कि किसानों को 31 मार्च से पहले तीन साल से लटके मुआवजे का भुगतान मिल जाएगा। मुआवजे को लेकर सोमवार को कुछ किसानों के साथ अधिकारियों की तनातनी भी हो गई थी।
विज्ञापन


सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि एक करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान केंद्रीय स्पेशल स्कीम (सीएसएसआर) मद में किया जा रहा है। जबकि गंगा बाढ़ नियंत्रण केंद्र (जीएफसीसी) की योजना का लगभग 42 लाख रुपये का बजट अप्रैल में मिलेगा। उनके बिल व एमबी पास कर दी है। चार गांवों के किसानों को जो एक करोड़ 21 लाख 35 हजार 517 रुपये का भुगतान किया जाना है उसमें 7 लाख 35 हजार 82 रुपये फसल प्रतिकर के हैं और शेष अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस गांव में कितना भुगतान होगा
- गांव याहियापुर के किसानों को मिलेंगे 451827.00 रुपये।
- गांव मदारपुर के किसानों को 2494522.00 रुपये मिलेंगे।
- हस्तमौली के किसानों को 4848450.00 रुपये मिलेंगे।
- आलमपुर के किसानों को 4340718.00 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed