{"_id":"5ab149c04f1c1baf758b6815","slug":"131521568192-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%साहब हमारे गांव में नही खोलिए शराब का ठेका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%साहब हमारे गांव में नही खोलिए शराब का ठेका’
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्यामपुर।
आगामी वित्तीय वर्ष में कांगड़ी गांव में शराब का ठेका आवंटित नही करने के लिए ग्राम प्रधान ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में ठेका खुलने से गांव के युवा शराब पीकर बर्बाद हो रहे हैं। गांव मेे अराजकता का माहौल है।
पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल हाईवे से शराब की दुकान को पांच सौ मीटर दूर ले जाने पर ग्रामीणों के विरोध के चलते ठेके को तिरछे पुल के पास नहर पटरी पर ले जाया गया था। चार दिन पहले ही वन विभाग के उच्च अधिकारी के आदेश पर शराब ठेके को वहां से हटा दिया गया है । अब आबकारी विभाग के अफसरों के निर्देश पर ठेका शराब गोदाम के पास संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष शराब की नई नीति आने पर पुराने ठेकेदारों को दुकान चलाने के लिये एक माह का समय दिया गया है। कांगड़ी गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया है कि 31 मार्च के बाद आने वाले सत्र में गांव के पास शराब की दुकान न आवंटित की जाए। ग्राम प्रधान राजेश कुमार के अलावा ग्रामीणों दिवाकर, दीपक कुमार, सतपाल, प्रेम, अमित, मामचंद का कहना है कि गांव के पास शराब की दुकान खोलने से आसपास का माहौल खराब होता है। आपराधिक गतिविधियां बढ़ती हैं । शराब पीकर शराबी गांव के पास रास्तों पर हुड़दंग मचाते हैं जिस कारण स्कूल बच्चे व महिलाओं को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।