फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बहाली की मांग को सत्यम ऑटो के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बहाली की मांग को सत्यम ऑटो के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बहाली की मांग को सत्यम ऑटो के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सिडकुल की सत्यम ऑटो कंपनी से निकाले गए 236 कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस और बसपा का भी साथ मिला है। हटाए गए कर्मियों के साथ ही कांग्रेस और बसपा ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याआें के समाधान की मांग उठाई।

शुक्रवार को सिडकुल मजदूर संगठन के बैनर तले सत्यम ऑटो कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने कचहरी से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कर रहे संगठन के संयोजक अश्वनी कुमार ने कहा कि सत्यम कंपनी ने सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कंपनी से हटाए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं करने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले को लेकर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन उनके शासनकाल में अब कंपनियों से मजदूरों को भी निकाला जा रहा है। बसपा नेता प्रशांत राय ने कहा कि उनकी पार्टी कर्मचारियों के साथ है। इस मौके पर एके दास, वरुण बालियान, निशा शर्मा, सुनील पांडे, पंकज, महिपाल सिंह, अनिल कुमार, जोगा सिंह, बृजेश कुमार, राकेश, पवन, धीरेंद्र नेगी, सोहनलाल, ओमप्रकाश सिंह, महावीर, अखिलेश सिंह, कृपाल सिंह, अनिल, अर्जुन बिष्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed