फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भगवान शिव ही जग के पालनहार हैं। इनकी शरण में श्रद्धालु जो मनोकामना लेकर आते हैं, भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि एक माह से चल रहे भगवान शिव के मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पूजा के साथ-साथ भगवान के शिवलिंग पर सभी प्रकार के फूलों से और फलों से श्रंगार किया जाता है। नित्य दिन 20 हजार लीटर गंगा जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता था। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली मुंबई, कलकत्ता, हरियाणा, दिल्ली के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर अपने जीवन को सफल बनाया है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान शिव की शक्ति संसार में अपरंपार मानी जाती है। इन्होंने मां गंगा का वेग अपनी जटाओं में रोककर संसार का कल्याण किया। सदा कल्याणकारी शिव भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। शिव की आराधना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान शिव का नाम लेने से ही कष्टों का निवारण स्वत: ही हो जाता है। विश्व कल्याण हेतु दक्षिण काली मंदिर में एक माह भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाता है। इस अवसर पर आचार्य स्वामी संजीव महाराज, स्वामी शिवानंद, स्वामी सत्यव्रतानंद, अंकुश शुक्ला, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनुज दुबे, पं. शिवकुमार शर्मा, अनुराग वाजपेयी, रामसिंह, डा.अजय मगन, डा.शशी मोहन कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed