{"_id":"57027fb24f1c1ba44ec8116b","slug":"guldar-killed-a-man-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः गुलदार ने दो पर किया हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः गुलदार ने दो पर किया हमला, एक की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 04 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में सोलानी नदी के जंगल में गुलदार ने अलग अलग घटनाओं में दो लोगों पर हमला कर दिया। जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
चंद घंटों बाद गुलदार का शव भी जंगल से बरामद हो गया। वन विभाग के मुताबिक गुलदार के शरीर पर पंजों के निशान व घाव मिले हैं, संभवत: उसकी मौत गुलदारों के आपसी संघर्ष में हुई है। विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरे गुलदार की तलाश शुरू कर दी। घटना से बाद आस पास के इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
रामपुर में जमाईपुरा निवासी 60 वर्षीय शब्बीर रविवार देर शाम सोलानी नदी की तरफ गया था। अगली सुबह उसका शव जंगल से बरामद हुआ। जिसे बुरी तरह नोचा गया था। पुलिस ने ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके कुछ देर बाद घास काटने गए शहर के सत्ती मोहल्ला निवासी सुखविंद्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। सुखविंद्र ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
लहुलुहान हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीओ एनबी शर्मा की अगुवाई में विभाग की एक टीम गुलदार की तलाश में जुट गई। गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में वनविभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया।
छानबीन के दौरान ही दोपहर के समय जंगल से एक गुलदार का शव बरामद हुआ। गुलदार के शरीर पर पंजों के निशान और घाव मिलने से ये माना जा रहा है कि जंगल में गुलदार का जोड़ा रहा होगा। उनके बीच संघर्ष से गुलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी जान चली गई। एसडीओ एनबी शर्मा ने बताया कि दूसरा गुलदार भी घायल हो सकता है, उसकी तलाश की जा रही है।