फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   gas cylinder blast.

गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, दो बच्चों सहित चार घायल

Wed, 04 May 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार) Updated Wed, 04 May 2016 07:48 PM IST
सार

  • खाना बनाने के बाद बंद नहीं किए थे चूल्हे के बटन
  • तिल्ली जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग, धमाका

विज्ञापन
 gas cylinder blast.
गैस सिलेंडर फटने से गिरी मकान की दीवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार स्थित सिडकुल थानाक्षेत्र में रावली महदूद गांव में एक मकान में बुधवार की तड़के गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से मकान की दीवार गिर गई। घर के दूसरे कमरे में मौजूद दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रावली महदूद में चतरू पाल ने अपना मकान किराये पर दिया हुआ है। एक कमरे में रहने वाला गणेश (28) पुत्र मोहन लाल सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता है। 
विज्ञापन


चूल्हे का बटन बंद करना भूल गया गणेश 
मंगलवार की देर शाम गणेश ने अपने कमरे में खाना बनाया। खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया। वह गैस के चूल्हे का बटन बंद करना भूल गया। 

बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने कमरे पर पहुंचा और जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो क्षेत्र में बिजली गुल होने के चलते हुए उसने उजाला करने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर के फटते ही गिर गई दीवार, सो रहे बच्चे हुए घायल

 gas cylinder blast.
गैस सिलेंडर फटने से गिरी मकान की दीवार - फोटो : amar ujala

जैसे ही उसने तिल्ली जलाई तो कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली। सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। आग लगते ही सिलेंडर फट गया और कमरे की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से दूसरे कमरे में सो रहे दो बच्चे व एक महिला घायल हो गए। वहीं कमरे में खड़ा गणेश बुरी तरह से आग से झुलस गया। 

धमाके की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी साथ ही गंभीर घायल गणेश को जिला अस्पताल पहुंचा। गणेश की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। 

वहीं घायल महिला अनीता को कनखल स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अनीता के दोनों बच्चों को पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed