फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   garbage girl cleans doon heldrome

उत्तराखंडः राहत अभियान का कूड़ा नई मुसीबत

Fri, 28 Jun 2013 04:34 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Jun 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
garbage girl cleans doon heldrome

उत्तराखंड में मची तबाही के बाद बड़े पैमाने पर छेड़े गए राहत-बचाव अभियान से हजारों की जिंदगी बचाने में मदद मिली है। लेकिन इस राहत अभियान ने एक दिक्कत भी पैदा कर दी है।

विज्ञापन


यह समस्या खड़ी हुई राहत-बचाव अभियान से फैल रहे कूड़े से। लेकिन एक शख्स है, जो इस कूड़े के खिलाफ जंग छेड़े है। ब्रिटिश नागरिक जोडी अंडरहिल देहरादून के दूर हेलीड्रॉम में लगे फूड स्टॉल से फेंका जाने वाला कूड़ा साफ कर रही हैं।
विज्ञापन


ये स्टॉल बचाए गए श्रद्धालुओं और उनके रिश्तेदारों को खाने का सामान मुहैया करा रहे हैं, जो हेलीपैड पर एकत्र हुए हैं।

अंडरहिल ने हेलीपैड और भारत को कूड़ा-मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। उनके हाथ में हमेशा कूड़ा बीनने वाला थैला रहता है और उनका नाम गारबेज गर्ल पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट वॉरियर्स की संस्थापक और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अंडरहिल ने कहा, 'यह देखकर दिल दुखता है कि हेलीड्रॉम में हर जगह कूड़ा बिखरा हुआ है। मैं आज अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंची और चुपचाप वह काम शुरू कर दिया, जो हम सबसे अच्छा करते हैं। कूड़ा बीनने का।'

अंडरहिल के मुताबिक उत्तराखंड में आई बाढ़ एक चेतावनी भर है, क्योंकि कुदरत हमें बताना चाहती है कि बहुत हो चुका और अब संभलने का वक्त आ गया है।

उन्होंने कहा, 'बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति केवल संवेदना जताने के बजाय हमें भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए बदलाव लाने पर सोचना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed