{"_id":"3d7b13d5f774e6e0f3f74b58d228a315","slug":"gangotri-highway-30-meter-portion-stored-in-bhagirathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी में समाया गंगोत्री राजमार्ग का 30 मीटर हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी में समाया गंगोत्री राजमार्ग का 30 मीटर हिस्सा
उत्तरकाशी/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बिना बारिश के भी पहाड़ दरक रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार तड़के जिला मुख्यालय के पास बड़ेथी चुंगी में पहाड़ी से भूस्खलन के बाद गंगोत्री राजमार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा दरक कर भागीरथी में समा गया। इससे उत्तरकाशी का सड़क संपर्क बाकी हिस्सों से कट गया है।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का कहना है कि यहां दोनों ओर से मशीनों की मदद से पहाड़ी को काटकर सड़क तैयार की जा रही है। जल्द ही यातायात बहाल कर लिया जाएगा।
भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील बंदरकोट और बडे़थी चुंगी वाले हिस्से गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बनते जा रहे हैं। इन स्थानों पर बिना बारिश के भी कटाव और भूस्खलन जारी है।
विज्ञापन
रविवार तड़के करीब पांच बजे बड़ेथी चुंगी पर हाईवे का बड़ा हिस्सा कटकर भागीरथी में समा गया। बंदरकोट में भी सुबह साढ़े आठ बजे भारी मलबा आने से हाईवे बंद बाधित हो गया, हालांकि यहां बीआरओ ने करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कर लिया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय को ऋषिकेश और देहरादून से जोड़ने वाला हाईवे बड़ेथी चुंगी, लंबगांव की ओर वाली सड़क जोशियाड़ा तथा गंगोत्री की ओर राजमार्ग हीना के पास बंद पड़ा है।
ऐसे में उत्तरकाशी शहर पूरी तरह अलग-थलग पड़ा है। सब्जी, दूध आदि जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी बाधित हो गई है। लोग इन स्थानों को पैदल पार कर गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं।