{"_id":"3b63006c8d485696e0da9f5a5d113cc5","slug":"food-is-not-reached-but-wine-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन तो नहीं पहुंचा, शराब पहुंच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन तो नहीं पहुंचा, शराब पहुंच गई
उत्तरकाशी/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजब की त्रासदी है...उत्तराखंड में सरकार की नाकामी के चलते भले ही अभी भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोग अन्न के लिए तरस रहे हों लेकिन इन इलाकों में शराब की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में सरकार भले ही राशन नहीं पहुंचा पाई लेकिन यह बाजार शराब से जरूर पट गया है। दुकान में आप तरह-तरह के ब्रांडों की शराब पा सकते हैं।
विज्ञापन
स्थानीयों का कहना है कि बाजार में राशन तक नहीं है, जबकि शराब के ठेकेदारों का तंत्र सरकार से ज्यादा कारगर है।
भटवाड़ी के लिए अभी तक गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाली तो दूर घोड़े चलने लायक रास्ते नहीं बन पाए। विदेशी शराब के लाइसेंसी ने भटवाड़ी में अपनी दुकान के लिए 545 पेटियों में 6540 बोतल अंग्रेजी शराब का कोटा निकलवा लिया।
विज्ञापन
शराब की दुकान में यह खेप अपने संसाधनों से पहुंचाई गई है। लेकिन लोगबाग पूछ रहे कि जब शराब पहुंच सकती है तो राशन क्यों नहीं? लोग इसे आपदा पीड़ितों के साथ भद्दा मजाक बता रहे हैं। आबकारी विभाग भी भटवाड़ी में 545 पेटी शराब पहुंचने की बात स्वीकार कर रहा है।