{"_id":"571d03f44f1c1b98788b507e","slug":"fire-twenty-places-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 20 जगह पर लगी आग, भागती रही फायर बिग्रेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 20 जगह पर लगी आग, भागती रही फायर बिग्रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के आसपास के वन क्षेत्र में लगभग बीस जगह आग लगने की घटना हुई है। दिनभर फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए इधर से उधर भागती रही। बड़ी गनीमत यह रही कि किसी भी आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ब्लाइंड स्कूल के पीछे राष्ट्रपति गार्ड्स के जंगल झाड़ वाले क्षेत्र में सुबह लगी आग को देर शाम काबू किया गया। आठ से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में जंगल झाड़ियों वाले क्षेत्र में कई जगह आग लगने की सूचनाएं फायर ब्रिगेड महकमे को मिली।
विज्ञापन
ब्लाइंड स्कूल के पीछे सहित कई जगाहों पर लगी आग
ब्लाइंड स्कूल के पीछे राष्ट्रपति गार्ड्स, रायपुर में गेहूं के खेत, तुनवाला रोड स्थित रांझावाला में, अमन विहार में खाली प्लॉट, सहस्त्रधारा के पास जंगल में, कुंआवाला में शराब फैक्ट्री के पास, डीआईटी के झाड़ में, हिमालय वेस्टेज कुठाल गेट के पास, हैलीपैड के पास, सहारनपुर रोड ठकरानी जंगल के अलावा कई जगह पर आग की सूचना मिली।
विज्ञापन
कई जगह फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन ब्लाइंड स्कूल के पास लगी को काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
फायर बिग्रेड प्रभारी शिव प्रसाद मंमगाई ने बताया कि रविवार को शहर के विभिन्न जंगलों में आग लगी थी। जहां फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया।