{"_id":"573179e04f1c1b2333919fb9","slug":"ed-took-action-on-horse-trading-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI के FIR कराते ही विधायकों पर ईडी की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI के FIR कराते ही विधायकों पर ईडी की कार्रवाई
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 May 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राजनीति को हिला कर रख देने वाले स्टिंग में जिन विधायकों और नेताओं का नाम उजागर हुआ है उनकी दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
सीबीआई के पास केस जाने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उन तक पहुंचने और दबोचने का रास्ता खुल गया है। कई मंत्री, विधायक और नेता ऐसे हैं जिनके खिलाफ एफआईआर नहीं होने से ईडी मौके के इंतजार में है। 26 मार्च के स्टिंग के साथ सीबीआई के आठ मई के स्टिंग को नत्थी कर देने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
मामले में सीबीआई के संबंधित शेड्यूल में एफआईआर दर्ज कराते ही ईडी विधायकों को अपनी गिरफ्त में ले लेगा। इससे एक बड़े फर्जीवाड़े से परदा हट सकता है। विधायकों को जो पैसा देने की बात कही गई है, वह रकम कहां से आई? किसने दी? उस कमाई का स्रोत क्या है? इससे कितने लोग जुड़े हैं? मनी लॉड्रिंग कैसे की गई? इन सवालों के जवाब के लिए ईडी काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद सीबीआई मामले में एफआईआर दर्ज कराना शुरू कर देगी। इसके बाद ईडी की कार्रवाई का रास्ता खुल जाएगा।
सपा हाईकमान का आदेश चुनाव के लिए रहो तैयार
सपा का मानना है कि मंगलवार को फ्लोर टेस्ट के बाद सरकार बनी तो भी हफ्ते दो हफ्ते में विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी जाएगी। इस पर सपा हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिया है कि चुनाव के लिए तैयार हो जाए। सियासी संकट के बाद से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश कार्यालय से सियासी संकट की स्थिति पर रिपोर्ट ली जा रही है।