{"_id":"075b71f3f7514bb17ee8589842493cb3","slug":"disaster-victims-anger-on-saket","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे 'नवाब' को सुननी पड़ी खरी खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे 'नवाब' को सुननी पड़ी खरी खोटी
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Sun, 15 Sep 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के छोटे नवाब और कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को आपदा प्रभावित लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बूढ़ाकेदार के लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि आपदा के तीन माह बाद नेताओं को अब क्षेत्र की याद आ रही है। बाद में बहुगुणा ने भूस्खलन प्रभावित इंद्रोला गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी।
पढ़ें, जल्द 'सुरक्षित' होगी खाद्य सुरक्षा योजना
विज्ञापन
साकेत बहुगुणा शनिवार की शाम पांच बजे बूढ़ाकेदार क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान समस्याएं बताने आए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने कहा कि आपदा से क्षेत्र के दर्जनों परिवार बेघर हो चुके हैं। सभी सड़कें और रास्ते क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
मदद के नाम पर सरकार की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का पूर्व संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद आपदा के तीन माह बाद अब कांग्रेस को बूढ़ाकेदार क्षेत्र की याद आ रही है।
पढ़ें, केदारनाथ पूजा पर गरमाई सियासत
साकेत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे डीएम से बात करके जल्द क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल योजनाओं, सिंचाई गुलों की मरम्मत कराएंगे। विरोध करने वालों में किशोरी लाल, जोगेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, मनमोहन सिंह आदि शामिल थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...