फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Director and producer Anupam Sharma in dehradun.

ब्वॉयफ्रेंड ढूंढने उत्तराखंड आएगी आस्ट्रेलियन युवती

Fri, 15 Apr 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Apr 2016 09:27 AM IST
सार

 
  • सिडनी से आए फिल्म अन इंडियन के डायरेक्टर उत्तराखंड में शूट करेंगे अगली फिल्म
  • आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ ‘अन इंडियन’ नामक फिल्म बना चुके हैं अनुपम
  • कोटी और डाक पत्थर में बीता है अनुपम का बचपन, बारहवीं के बाद चले गए सिडनी

विज्ञापन
 Director and producer Anupam Sharma in dehradun.
फिल्म डायरेक्टर अनुपम शर्मा के साश ब्रेट ली

विस्तार

जब ब्रेट ली ने कहा कि मैं क्रिकेट की पिच पर हमेशा तैयारी के साथ गया हूं और अब फिल्म की पिच पर भी तैयारी के साथ जाना चाहता हूं तो हमने उनके लिए सभी जरूरी तैयारी कराई। 

विज्ञापन


यह बातें आस्ट्रेलिया से आए फिल्म ‘अन इंडियन’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुपम शर्मा ने दून पहुंच कर कहीं। बहुत जल्द ही अनुपम उत्तराखंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक आस्ट्रेलियन युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में उत्तराखंड पहुंचेगी।
विज्ञापन


अनुपम शर्मा ने बताया कि सेंट जोजफ्स से स्कूलिंग करने के बाद वह सिडनी चले गए थे। वहीं फिल्म मेकिंग का कोर्स किया और करियर की शुरुआत की। उन्होंने आस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ ‘अन इंडियन’ फिल्म बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट फार्मर को लेकर बनाएंगे अनुपम अगली फिल्म
अनुपम ने बताया कि अब अगली फिल्म पेट फार्मर को लेकर बनाएंगे, जिसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दौड़ शामिल है। इसके बाद सिडनी के जाने-माने फिल्म मेकर जॉन विंटर के साथ ‘वन इन ए बिलियन’ फिल्म बनाएंगे। 

फिल्म की स्टोरी में एक आस्ट्रेलियन युवती का इंडियन ब्वॉयफ्रेंडगायब हो जाता है। महिला उसे ढूंढने इंडिया आती है। शूटिंग के लिए दून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चीला, मसूरी आदि जगहों पर लोकेशन देख ली गई है। 

इसमें आस्ट्रेलियन महिला ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में उत्तराखंड आएगी। फिल्म में उत्तराखंड के कलाकार भी लिए जाएंगे। महिला के किरदार में आस्ट्रेलियन अभिनेत्री रहेगी। ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका के लिए अभिनेता की तलाश है।

अन आस्ट्रेलियन से रखा फिल्म का नाम अन इंडियन नाम

 Director and producer Anupam Sharma in dehradun.
फिल्म डायरेक्टर अनुपम शर्मा - फोटो : amar ujala

अनुपम ने बताया कि ब्रेट ली के साथ बनी फिल्म का नाम अन आस्ट्रेलियन से ही अन इंडियन रखा गया। दरअसल, आस्ट्रेलिया में यह शब्द बेहद प्रचलित है। जब कोई कुछ अलग हरकत करता है तो अक्सर उसे अन आस्ट्रेलियन कहा जाता है।

इसी तरह से फिल्म में भी हीरोइन कुछ ऐसी हरकतें करती हैं जो भारतीय महिलाएं नहीं करती। तभी फिल्म का नाम अन इंडियन रखा गया।

कोटी-डाक पत्थर में बीता बचपन
अनुपम ने बताया कि उनका बचपन कोटी और डाक पत्थर में बीता। यह जगह उन्हें बेहद खूबसूरत लगती थी। उन्होंने कहा कि बारहवीं के बाद मैं उत्तराखंड से बाहर चला गया, लेकिन विदेश में यहां की बहुत याद आती है।

जब भी उत्तराखंड आता हूं तो दोस्त सतीश शर्मा के साथ डाक पत्थर घूमने निकल जाता हूं। वहां जाकर मेरी यादें ताजा हो जाती है। फिल्म विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने बताया कि यहां अधिक से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग कराने की दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed