{"_id":"570694244f1c1b5b18c812a3","slug":"dehradun-municipal-corporation-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को आईना दिखा रहे बुजुर्ग रिटायर्ड डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को आईना दिखा रहे बुजुर्ग रिटायर्ड डायरेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम देहरादून
- फोटो : file photo
नाम जीएस पिपलानी। उम्र 85 वर्ष। ओएनजीसी के रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर। निवास पॉश राजेंद्र नगर की स्ट्रीट नंबर 4, लेन नंबर 3। यहां वे पिछले 35 साल से निवास कर रहे हैं। वह नगर निगम प्रशासन से इतना दुखी हैं कि अपने घर के सामने की खुद साफ सफाई कर रहे हैं। नालियों व सड़क के सामने का कूड़ा भी खुद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि यहां पर लंबे समय से गंदगी के ढेर लगा है, लेकिन पार्षद समेत नगर निगम का कोई इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षक ने यहां साफ सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से नहीं कराई जाती सफाई
वह कहते हैं कि हम लोग नगर निगम को हाउस टैक्स समेत दूसरे कर भी देते हैं। लेकिन निगम साफ सफाई के मामले में उदासीनता बरतता रहा है।
गुस्से में वह कहते हैं कि नगर निगम की उदासीनता के कारण दूनघाटी बदसूरत हो गई है। हम बढ़ी हुई दर का गृह कर देते हैं। लेकिन नगर निगम अपना बुनियादी काम तक नहीं कर पा रहा है। राजेंद्रनगर आरटीए के अध्यक्ष एसपी मेहता कहते हैं कि नगर निगम की विफलता के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन