फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   current updates in uttarakhand politics.

जमीन हड़पकर परिजनों के नाम कर दी बागी विधायक हरक सिंह ने 

Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 current updates in uttarakhand politics.
हरक सिंह रावत - फोटो : file photo

भाजपा नेता रघुनाथ सिंह नेगी ने पूर्व काबिना मंत्री डा. हरक सिंह रावत पर 107 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपने पद का दुरूपयोग करते हुए पूर्व मंत्री ने करीब 107 बीघा जमीन हड़पकर परिजनों और समर्थकों के नाम कर दी। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की।

विज्ञापन


रविवार को ओल्ड सर्वे रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष नेगी ने आरोप लगाया कि 2002 में तत्कालीन राजस्व मंत्री डा. हरक सिंह नेगी ने शंकरपुर, सहसपुर में लगभग 107 बीघा जमीन फर्जी महिला से पावर ऑफ एटॉर्नी के जरिये हड़प ली। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने रूद्रप्रयाग निवासी वीरेंद्र सिंह कंडारी को मोहरा बनाकर सुशीला रानी नामक फर्जी महिला से पावर ऑफ एटॉर्नी में संशोधन कर फर्जी व्यक्ति को गवाह बना दिया। इसके बाद 2004 में उन्होंने 4.663 हेक्टेयर भूमि अपनी महिला परिजन और 3.456 हेक्टेयर भूमि महिला समर्थक के नाम कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीयतनामा और मुख्तारनामा में महिला के अलग नाम
उन्होंने कहा कि वसीयतनामा और मुख्तारनामा में महिला के अलग-अलग नाम लिखे गए हैं। इसके अलावा अंगूठे के निशानों में भी काफी अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि गवाह के रूप में लाया गया फर्जी व्यक्ति संभवत: विकासनगर निवासी है। 

उन्होंने बताया कि डीएम देहरादून की जांच में सुशीला रानी वर्मा की मृत्यु 1974 में होने की बात सामने आई है। प्रशासन ने इन सभी दस्तावेजों को संदिग्ध माना है। शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) ने कब्जेदारों की बेदखली और फर्जी मुख्तारनामा बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर का सुझाव भी दिया था। 


लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि जमीनों के फर्जीवाडे में शामिल रहे पूर्व मंत्री अब अपनी ईमानदारी के पोस्टर छपवा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में राजभवन से सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed