{"_id":"57029bda4f1c1b0856c8116b","slug":"current-update-in-uttarakhand-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट की हरीश रावत को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट की हरीश रावत को चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : file photo
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत यह बताएं कि भाजपा ने किस विधायक को खरीदा और किस के साथ संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस खुद ही रसातल की ओर जा रही है।
विज्ञापन
भट्ट ने कहा कि रावत अपनी सरकार बचाने के लिए खुद ही खरीद फरोख्त के स्टिंग में फंस चुके हैं। पूरे देश में उत्तराखंड का नाम बदनाम करा दिया और अब भाजपा पर तोहमत मढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जिन्होंने एक वोट कम रहने पर केंद्र में अपनी सरकार को कुर्बान कर दिया था, लेकिन सांसद खरीदने की सोची तक नहीं थी।
विज्ञापन
भाजपा के विधायक स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं और कांग्रेस ने खुद अपने विधायकों को नजरबंद किया हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हरीश रावत अपनी कमियों के चलते सत्ता से बेदखल हुए हैं, इसलिए खुद को शहीद साबित न करें, क्योंकि जनता सब समझ चुकी है।