फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat said kailash vijayvargiya sharp shooter

'भाजपा के शॉर्प शूटर ने किया कांग्रेस के नौ विधायकों को शूट'

Tue, 05 Apr 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Apr 2016 08:37 PM IST
सार

  • पूर्व सीएम बोले, राष्ट्रपति शासन लगाने को किया संसद का स्थगित सत्र खत्म
  • भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बताया पार्टी का शॉर्प शूटर

विज्ञापन
harish rawat said kailash vijayvargiya sharp shooter
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। हरीश रावत ने कहा कि केंद्र ने सिर्फ उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए ही संसद के स्थगित सत्र को समाप्त किया। स्थगित सत्र को केवल और केवल किसी गंभीर संकट के समय ही समाप्त किया जाता है। 

विज्ञापन


लगे हाथों, रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी निशाने पर लिया और उन्हें भाजपा का शॉर्प शूटर करार दिया। 

बीजापुर स्थित आवास में मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही होंडा सिटी कार में भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता ने उत्तराखंड का रुख किया था। रावत का इशारा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की ओर था, हालांकि रावत ने उनका नाम नहीं लिया। 

विज्ञापन

 केंद्र सरकार बताए विधायकों के घर पर कौनसा खजाना दबा है

harish rawat said kailash vijayvargiya sharp shooter
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala

हरीश रावत ने उक्त नेता को भाजपा का शॉर्प शूटर करार दिया और कहा कि इन्होंने ही कांग्रेस के नौ विधायकों को शूट किया। रावत के मुताबिक, कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के घर पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बताए कि इन विधायकों के घर पर कौन सा खजाना दबा पड़ा है, जिसकी इतनी सुरक्षा की जा रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल केवल सरकारी और औद्योगिक उपक्रमों में ही तैनात होता है।

बहुगुणा को उकसाया
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से मानहानि का नोटिस जारी किए जाने के सवाल पर हरीश रावत बहुगुणा को उकसाते नजर आए। रावत ने किसी तरह की मानहानि का कोई नोटिस मिलने से इनकार किया और कहा कि ऐसा ही है तो बहुगुणा वैधानिक कार्यवाही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed