फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman take poison in compromise meeting.

समझौता बैठक में आई थी, सबके सामने ही गटक लिया जहर

Wed, 18 May 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 18 May 2016 03:55 AM IST
सार

  • छोटी बहन को नौकरी देने के नाम पर लिये थे छह लाख
  • स्कूल प्रबंधन नहीं लौटा रहा था युवती के रुपये 
  • ज्वालापुर के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है युवती 

विज्ञापन
woman take poison in compromise meeting.
युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छोटी बहन की नौकरी के लिए दी गई साढ़े छह लाख की रकम वापस न मिलने से क्षुब्ध बड़ी बहन ने समझौता बैठक में ही जहर गटक लिया।  युवती को ज्वालापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव गढ़मीरपुर की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक स्कूल में लिपिक के पद के लिए आवेदन किया था। स्कूल प्रबंधन ने उसे लिपिक के तौर पर नियुक्ति दे दी पर स्थायी नियुक्ति के नाम पर साढ़े छह लाख की रकम मांगी। युवती ने छह लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई तब युवती ने अपनी रकम वापस देने को कहा। इसपर स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से हटा दिया। इसके बाद युवती और उसकी दो बहनों ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग, राज्यपाल और शासन से की। शिकायत होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को गांव में ही एक प्रभावशाली ग्रामीण के घर समझौता बैठक बुलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के जहर पीते ही बैठक में मची अफरातफरी

woman take poison in compromise meeting.
poison - फोटो : amar uajal

युवती अपनी बहनों के साथ वहां पहुंची थी। आरोप है कि रकम लौटाने में आनाकानी कर रहे स्कूल प्रबंधन के रवैये से क्षुब्ध होकर युवती की बड़ी बहन ने जहरीला पदार्थ गटक लिया।

इसपर बैठक में अफरा तफरी मच गई। युवती को ज्वालापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने ही उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया है। प्रबंधन उनसे वसूली गई रकम लौटा नहीं रहा है।

औद्योगिक चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि युवती के जहरीले पदार्थ खाने की बात सामने आई है। पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed