{"_id":"5707d11f4f1c1bcb65c810e5","slug":"rape-with-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को हवस का शिकार बनाकर किराएदार हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को हवस का शिकार बनाकर किराएदार हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक की नाबालिग बेटी को अकेली पाकर किराएदार युवक ने हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुताई का काम करने वाला आरोपी डेढ़ माह से किराए पर रह रहा था। उधर, लक्ष्मण चौक क्षेत्र में धार्मिक स्थल के बाहर एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर के भनेड़ा क्षेत्र निवासी नजाकत अली किराये में रहता था। दून में रहकर वह पुताई का काम रहा था। बृहस्पतिवार शाम को मकान मालिक की बेटी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
बेटी ने रोते-रोते बताई घटना
इस दौरान नजाकत ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। परिजन वापस आए तो बेटी ने रोते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल भी लाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भागने की कोशिश कर रहे नजाकत को गिरफ्तार कर लिया।
उधर लक्ष्मण चौक के पास धार्मिक स्थल के गेट पर दो युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर बृहस्पतिवार रात को लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने देर रात छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।