उत्तराखंडः मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, विरोध करने पर नुकीली रॉड से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में किच्छा रोड स्थित चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का विरोध करना छात्र को भारी पड़ गया।
सीनियर छात्र ने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में ही लात घूसों और लोहे की रॉड से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बदायूं और हाल आदर्श कालोनी रुद्रपुर निवासी एक छात्र चंदोला मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है।
लात घूसें, कुर्सी और नुकीली रॉड से पीटकर घायल किया
बृहस्पतिवार शाम छात्र अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा और एसआई सुनील बिष्ट को तहरीर सौंपी। उसने कहा कि बीएचएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने फोन पर उसके साथ गाली गलौच की। शाम पौने चार बजे उसने अपने दो साथियों के साथ कॉलेज परिसर में उसे पकड़ लिया।
आरोपियों ने छात्र-छात्राओं के सामने ही तीनों ने उसे लात घूसें, कुर्सी और नुकीली रॉड से पीटकर घायल कर दिया। अन्य विद्यार्थियों के बीचबचाव करने पर हमलावर वहां से चले गए। उसने आरोपियों से जान के खतरे का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उधर, एसआई बिष्ट ने बताया कि चंदोला कॉलेज के छात्र ने रैगिंग का विरोध करने पर वहीं पढ़ने वाले छात्र और साथियों पर मारपीट करने की शिकायत की है। तहरीर की जांच की जा रही है। मामले में कॉलेज प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।