{"_id":"5708a8774f1c1bc204c810c9","slug":"police-arrest-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी की ई-लॉबी में घुसा चोर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीओबी की ई-लॉबी में घुसा चोर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा की मालरोड स्थित ई-लॉबी में चोरी की नीयत से घुसा चोर पुलिस ने गश्त के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक सुरेश डबराल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे एक युवक पर मालरोड रियाल्टो चौक के पास स्थित बैंक की ई-लॉबी में पासबुक प्रिंटिंग मशीन, एटीएम मशीन समेत तीन मशीनें लगी हैं। एटीएम से चोरी की नीयत से मनवीर पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम भनकी, तहसील प्रतापनगर टिहरी एटीएम में घुसा। युवक हाल ही में मसूरी के एक होटल में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
ईंटों से तोड़ी चोर ने मशीनें और सीसीटीवी कैमरे
रात्रि गश्त के दौरान एसआई हेमकांत सेमवाल ने चोर को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि चोर ने ईंटों से मशीनें तोड़ी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। घटना की सूचना रात को ही पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेश डबराल को दी।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस में युवक के खिलाफ तोड़फोड़, चोरी का प्रयास करने का मुकदमा कायम किया है। शाखा प्रबंधक सुरेश डबराल ने कहा सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड भी वहां तैनात किया गया था। मौके पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। इसकी जांच की जा रही है।