{"_id":"5708e6134f1c1b8712c81107","slug":"poisoned-ate-the-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" पति से हुई कहासुनी पर पत्नि ने गटका जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से हुई कहासुनी पर पत्नि ने गटका जहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
पति से कहासुनी होने के बाद क्रोध में आकर पत्नि ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने हालत खराब होने पर उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार भाबर क्षेत्र के तल्ला मोटाढाक शिवराजपुर निवासी एक महिला की शनिवार सुबह आपने पति के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने क्रोध में आकर घर में रखे कीटनाशक को गटक लिया।
विज्ञापन
हालत खराब होने पर महिला के माइके वालों को पड़ोसियों ने सूचना दी, जिसपर उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।