फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   lover commit suicide in khatima

पुलिस के दबाव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Fri, 18 Mar 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा Updated Fri, 18 Mar 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
lover commit suicide in khatima
आत्‍महत्‍या - फोटो : file

खटीमा में पुलिस के दबाव के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी युगल ने एक मंदिर में विवाह कर लिया था। प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया था। 25 मार्च को किशोरी के बालिग होने पर मैरिज रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई होनी थी।

विज्ञापन


भुड़िया थारु निवासी दीपक कुमार (23) पुत्र दीवान राम हरियाणा के पानीपत में अपने जीजा रजवंत सिंह के यहां रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। दीपक का पानीपत के माडल टाउन शांति नगर निवासी किशोरी परी से प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन


ढाई महीने पहले दीपक पानीपत से किशोरी को भगाकर अपने घर ले आया। जिससे उसने यहां किसी मंदिर में विवाह कर लिया था। उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उम्र कम होने के कारण कोर्ट मैरिज नहीं हो पाई। 25 मार्च को किशोरी बालिग होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किशोरी के परिजनों ने पानीपत में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में थी। इस बीच पुलिस ने मृतक दीपक के जीजा को भी पूछताछ के लिए उठाया था। अपने प्रेम को कामयाब न होता देख बृहस्पतिवार सुबह प्रेमी युगल ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

प्रभारी कोतवाल एचबी सेन का कहना है कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस दोनों को बुला रही थी। पुलिस के दबाव के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था उसकी चार बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। बताया जा रहा है कि युवती दूसरे धर्म को मानने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed