फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   father shot daughter on day of holi.

डोली में जाना था गई अर्थी पर, बाप ने होली के दिन मार दी गोली

Sat, 26 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 26 Mar 2016 01:47 AM IST
सार

  • लाइसेंसी सिंगल बैरल की बंदूक से अपनी बेटी राखी (21) को गोली मार दी।
  • राखी की शादी अगले माह 17 तारीख को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
  • पांच भाई बहनों में सबसे छोटी राखी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन
father shot daughter on day of holi.
राखी की मौत पर घर में मातम है (दाहिनी तरफ हत्यारोपी पिता) - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तरकाशी के नेताला गांव में होली के दिन घर में हुए विवाद में एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को नई टिहरी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नेताला गांव निवासी माधव बहुगुणा शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर तैनात है। होली के दिन बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में कोई विवाद होने पर उसने लाइसेंसी सिंगल बैरल की बंदूक से अपनी बेटी राखी (21) को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अन्य कमरों में मौजूद परिजनों के साथ ही आसपास के घरों से ग्रामीण भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल राखी को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मृतका की आंख और सिर को फाड़ते हुए बाहर निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने होने वाली थी शादी

father shot daughter on day of holi.
घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
मृतका के भाई पंकज बहुगुणा ने पुलिस में अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी माधव की पिटाई भी कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी शराब के नशे में था।

थानाध्यक्ष मनेरी दीप कुमार ने बताया कि बेटे की तहरीर पर माधव बहुगुणा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर उसे नेताला से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे सीजेएम के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने केदारघाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। 

कुछ दिन बाद जिस बेटी को डोली में विदा होना था, उसे जिला अस्पताल से अर्थी पर विदाई दी गई। बेटी की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

बता दें कि नेताला गांव में माधव बहुगुणा की बेटी राखी की शादी अगले माह 17 तारीख को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।

पांच भाई-बहनों में थी सबसे छोटी

father shot daughter on day of holi.
पिता द्वारा बेटी की हत्या से गांव में मातम छाया है। - फोटो : AmarUjala

पांच भाई बहनों में सबसे छोटी राखी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है और दोनों अविवाहित भाई अभी रोजगार की तलाश में हैं। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

यहां गम के साथ ही बेटी की हत्या करने वाले घर के मुखिया माधव बहुगुणा के प्रति खासा रोष भी देखा गया। रोते बिलखते परिजन माधव को जमकर कोस रहे थे। अब बेटी की अर्थी उठने और पिता के जेल जाने के बाद घर में मातम छाया हुआ है।

ग्रामीणों की मानें तो माधव पहले भी हवाई फायर कर पड़ोसियों को आतंकित करता था। कई बार शिकायत करने पर पुलिस ने उसकी बंदूक जब्त भी की, लेकिन फिर न जाने किन कारणों से लौटा दी। घटना ने असामाजिक एवं उग्र प्रवृत्ति के लोगों के पास हथियारों की मौजूदगी पर सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed