फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ex pradhan killed by his lady lover husband.

अवैध संबंध के चलते पूर्व प्रधान की हत्या, महिला के पति ने मारी गोली

Mon, 16 May 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Mon, 16 May 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
ex pradhan killed by his lady lover husband.
हत्या - फोटो : graphic

पूर्व प्रधान अनिल यादव की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। बहादराबाद पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रुप से हत्याकांड का पटाक्षेप करते हुए बुलंदशहर के रहने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


हत्याकांड को अंजाम देने में प्रयुक्त असलहा, स्कूटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बहादराबाद थाने में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने पूर्व प्रधान हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि चार मई को सिडकुल आईपी फोर, बेगमपुर में गांव सुल्तानपुर मजरी के पूर्व प्रधान अनिल यादव पुत्र सुरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसका शव खेत में मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आईपी फोर में ही ढाबा चलाने वाले ब्रजेश चौधरी का नाम सामने आया तब से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने पिरान कलियर मोड़ के पास पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढाबा स्वामी ब्रजेश चौधरी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में ढाबा स्वामी ने कबूला कि पूर्व प्रधान का उसके ढाबे पर आना जाना था और इसी दौरान उसकी पत्नी से उसके अवैध संबंध हो गए।

मना करने पर नहीं माना तो बना डाली मारने की योजना

ex pradhan killed by his lady lover husband.
अरेस्ट - फोटो : demo

इसी दौरान पूर्व प्रधान ने भूखंड दिलवाने के नाम पर तीन लाख की रकम भी ले ली और भूखंड भी नहीं दिलवाया। बकौल एसएसपी की कई बार मांगने पर भी रकम वापस नहीं लौटाई गई और पूर्व प्रधान ने विरोध के बावजूद भी उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा।

बताया कि आरोपी ने ढाबा बंद कर अपनी पत्नी को अपने गांव भेज दिया और खुद एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। पत्नी से अवैध संबंध का विरोध करने भी जब वो नहीं माना तब ढाबा स्वामी ने हत्याकांड को अंजाम देने की ठान ली। सुनियोजित तरीके से उसने वारदात को अंजाम दे डाला और फिर फरार हो गया।

पुलिस कप्तान ने बताया कि ब्रजेश कुमार चौधरी पुत्र गिरिराज सिंह निवासी ग्राम नूरपुर नगलिया थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी गणपति फार्म हाउस बहादराबाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed