फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress wins himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को ताज

Thu, 20 Dec 2012 10:54 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 20 Dec 2012 10:54 PM IST
विज्ञापन
congress wins himachal pradesh

हिमाचल में मतदाताओं ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी है। कुल 68 सीटों की विधानसभा में 36 सीटें जीतकर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ भाजपा महज 26 सीटों पर सिमट गई जबकि हिलोपा से केवल अध्यक्ष महेश्वर सिंह ही जीत सके। वामदलों समेत अन्य पार्टियों का खाता नहीं खुला।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस, बसपा, सपा, एनसीपी और लोजपा जैसे दलों को खाली हाथ रहना पड़ा। हिमाचल में तीसरे मोरचे को मतदाताओं ने फिर नकार दिया। 50 फीसदी से ज्यादा सीटों पर मुकाबला करीबी रहा। चुनाव में चार कैबिनेट मंत्री समेत कई कांग्रेसी दिग्गज भी चित हो गए।
विज्ञापन


चुनाव में पांच निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में कामयाब रहे। इनमें इंदौरा से मनोहर धीमान, कांगड़ा से पवन काजल, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, पावंटा से किरनेश जंग और चौपाल से बलवीर वर्मा शामिल हैं। कांग्रेस ने कांगड़ा, शिमला और मंडी जैसे बड़े जिलों में भारी बढ़त हासिल करते हुए बहुमत जुटा लिया। सोलन, कुल्लू और ऊना जिलों में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस ने बढ़त बनाई। जबकि भाजपा को सिरमौर को छोड़ अन्य सभी जिलों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में सरकार के चार कैबिनेट मंत्री हार गए। परिसीमन के कारण नई सीटों पर चुनाव लड़े भाजपा से मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, रविंद्र और पूर्व मंत्री राजीव बिंदल ने सीटें बचा ली हैं। कांग्रेस में भी सीटें बदलकर चुनाव लड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, कुलदीप कुमार, राकेश कालिया और सुधीर शर्मा चुनाव जीत गए। वहीं, कांग्रेस के शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह, ठियोग से विद्या स्टोक्स, द्रंग से कौल सिंह, नगरोटा से जीएस बाली ने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार सुबह 8.00 बजे राज्य के 39 मतदान केंद्रों पर मतगणना का काम शुरू हुआ।

कई दिग्गज हारे
भाजपा : उद्योग मंत्री किशन कपूर धर्मशाला से, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला ज्वालामुखी से, वन मंत्री खीमी राम बंजार से और बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा जुब्बल कोटखाई से।

कांग्रेस : पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर श्री नयना देवी से, रंगीला राम राव सरकाघाट से, मेजर विजय सिंह मनकोटिया शाहपुर से और गंगू राम मुसाफिर पच्छाद से।

दो चुनावों में यूं बदली सरकार
पार्टी          वर्ष 2007     2012
भाजपा         41            26
कांग्रेस         23             36
अन्य           04             06

- कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहडू क्षेत्र से सबसे ज्यादा (28415) वोटों से जीत दर्ज की।
-भाजपा के डॉ. राजीव सहजल ने कसौली सीट से सबसे कम(24) वोटों से जीत दर्ज की।
-कांग्रेस के यादविंद्र गोमा (26) जयसिंहपुर से जीतकर सबसे युवा विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed