{"_id":"3c4a3b7551a76e47854cd08d091fba99","slug":"congress-will-change-cm-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम बहुगुणा की विदाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम बहुगुणा की विदाई तय
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं ने ‘ऑपरेशन उत्तराखंड’ का खाका लगभग तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव की जंग में कूदने के लिए पार्टी मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष भी देगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद को जल्द ही पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून भेजा जाएगा। आजाद के नाम पर चूंकि हरीश रावत खेमे को आपत्ति है, ऐसे में पर्यवेक्षक के तौर पर पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल, सोनिया गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी और महासचिव अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल ने बुधवार को बैठक कर उत्तराखंड की राजनीतिक उठापटक पर गंभीर मंत्रणा की। समझा जाता है कि बैठक में हाईकमान ने मुख्यमंत्री को बदलने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक और सामाजिक समीकरण के लिहाज से प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बदला जाएगा। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने माना कि इस मुद्दे पर हाईकमान के यहां बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी। बहरहाल, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत सबसे आगे माने जा रहे हैं लेकिन इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत का नाम भी चल रहा है।
दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हाल में महिला मुख्यमंत्री बनाने की बात कह चुके हैं। ऐसे में इंदिरा हृदयेश की दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है। माना जा रहा है कि यदि रावत को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी गढ़वाल क्षेत्र के ब्राह्मण नेता को मिलेगी।
इधर, राहुल गांधी की रणनीति के तहत राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरह उत्तराखंड को भी युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस दौड़ में किशोर उपाध्याय, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, सुबोध उनियाल, अनसूइया प्रसाद मैखुरी, गणेश गोदियाल आदि का नाम लिया जा रहा है।