फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Complaint against harak singh rawat and bjp leader

स्टिंग आया सामने तो मदन बिष्ट ने BJP पर लगाए आरोप

Sun, 08 May 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 May 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
Complaint against harak singh rawat and bjp leader
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI

रविवार को उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त का स्टिंग सामने आने के बाद द्वारहाट के विधायक मदन विष्ट ने कांग्रेस के बागी विधायक हरक सिंह रावत और भाजपा नेताओं पर धमकाने का आरोप लगाते हुए राजपुर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मदन बिष्ट ने आरोप लगाया है कि हरीश रावत के समर्थन में मत देने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने हरीश रावत को बहुमत साबित करने के लिए 10 मई का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बागी विधायक हरक सिंह रावत और भाजपा नेता लगातार उन पर हरीश रावत का समर्थन नहीं करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। विधायक विष्ट का कहना है कि आरोपियों से उन्हें जान और माल के साथ मान मर्यादा का खतरा है। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक मदन विष्ट की तरफ से हरक सिंह रावत और भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed