{"_id":"570153ba4f1c1b411ec8123f","slug":"cm-harish-rawat-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं भूतपूर्व नहीं, बर्खास्त सीएम हूं : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं भूतपूर्व नहीं, बर्खास्त सीएम हूं : हरीश रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:02 PM IST
सार
- ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ के तहत रूड़की पहुंचे निवर्तमान सीएम रावत
- बागी विधायकों पर जमकर बरसे रावत
विज्ञापन
हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुमत साबित करने से पहले प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कोई बताए उनका गुनाह क्या है। उन्होंने कहा कि ‘मैं भूतपूर्व मुख्यमंत्री नहीं बल्कि बर्खास्त सीएम हूं।
विज्ञापन
मुझे आवाम ने नहीं हटाया बल्कि मियां मोदी ने मेरा सिर काटा है’। उन्होंने कहा कि केंद्र को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि राज्य तरक्की कर रहा है। इस दौरान उन्होंने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने किसी के खाते में 15-15 लाख नहीं डलवाए लेकिन कुछ लोगों को 25-25 करोड़ जरूर दे दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब पांच बजे रुड़की स्थित सती मोहल्ला में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सिविल लाइंस डाकघर से नगर निगम होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पदयात्रा की।
विज्ञापन
बजट में संजोया गया था गरीब का सपना
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ चले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गुनाह केवल इतना था कि मैं प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहा था। जिस बजट को केंद्र ने एक अध्यादेश के तहत समाप्त कर दिया।
उस बजट में गरीब का सपना संजोया गया था। रुड़की में गंगनहर को वाटर स्पोर्ट्स वेन्यू में तब्दील कर वर्ष 2018 में राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।
उत्तरप्रदेश से एमओयू साइन कर रुड़की से मोहम्मदपुर तक आस्था पथ का निर्माण, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए मेट्रो की योजना और सिविल लाइंस के लोगों को उनकी जमीनों के मालिकाना हक जैसी योजनाएं तैयार की गई थी। लेकिन केंद्र ने योजनाओं को लिखते-लिखते मेरे हाथ से कलम छीन लिया।
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि क्या केंद्र की हुकूमत यह तय करेगी प्रदेश में कौन सत्ता चलाएगा। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राजेश रस्तोगी, मनोहर लाल शर्मा, मेयर यशपाल राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।