{"_id":"596e2a89b2d962fd538e9330a1deaac4","slug":"cloud-burst-in-uttarakashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में बादल फटने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में बादल फटने से दहशत
गढ़वाल/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ में मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह उत्तरकाशी के खलाडा में बादल फटने से छह गांवों में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि बह गई। रविवार रात तेज बारिश से गंगोत्री राजमार्ग कई जगह बंद हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को भी भारी बारिश
प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी भारी बारिश की आशंका है। जिससे देहरादून में डीएम ने मंगलवार और बुधवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। टिहरी बांध की झील का जलस्तर सोमवार को आरएल 816.85 मीटर तक पहुंच गया है। झील में प्रतिदिन एक मीटर जल वृद्वि हो रही है, जिससे जितना पानी आ रहा है उसे सीधे छोड़ा जा रहा है। उधर, मंदाकिनी में बहे एसडीएम अरोड़ा का छठे दिन भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन