फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   chopper carrying uttarakhand cm famliy emergency land in joshhimath.

उत्तराखंड सीएम के परिजनों को ला रहे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

Tue, 17 May 2016 07:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
chopper carrying uttarakhand cm famliy emergency land in joshhimath.
हरीश रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत - फोटो : फाइल फोटो

सीएम हरीश रावत के परिजनों को लेकर गोविंदघाट से लेकर देहरादून आ रहे हेलीकॉप्टर की जोशीमठ में आपात लैंडिंग से हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर में सीएम की पत्नी रेणुका रावत, बेटी अनुपमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और विधायक राजेंद्र भंडारी मौजूद थे। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। इस दौरान सीएम गोविंदघाट में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार दोपहर परिजनों संग बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए रवाना हुए। सुबह लगभग ग्यारह बजे सीएम का हेलीकॉप्टर गोविंदघाट में लैंड हुआ। यहां से मुख्यमंत्री कार से हनुमानचट्टी होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचे। सीएम ने भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। करीब एक घंटे रहने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गोविंदघाट पहुंचे।
विज्ञापन


यहां सीएम हेमकुंड यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रुक गए जबकि सीएम के परिजन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है गोविंदघाट से  उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, सेना के हेलीपैड पर हुआ लैंड

chopper carrying uttarakhand cm famliy emergency land in joshhimath.
हेलीकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक

जैसे ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड पर आपात लैंडिंग कराई। इसके बाद दून से जोशीमठ पहुंचे दूसरे हेलीकॉप्टर से सीएम के परिजन और दूसरे कांग्रेस नेताओं को देहरादून ले जाया गया। सीएम के परिजनों के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की खबर से प्रदेश भर में अधिकारियों और नेताओं में खलबली मची रही।

वहीं दूसरी ओर सीएम ने हेमकुंड यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की। रावत ने बदरीनाथ हाईवे पर खतरनाक बने हुए लामबगड़ और बेनाकुली भूस्खलन जोन पर चिंता जताई। साथ ही लोकनिर्माण विभाग और हाईवे के संरक्षण पर विशेष जोर देने को कहा। शाम पांच बजे सीएम गोविंदघाट से हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed