फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youths showed their mettle in trials for admission to sports colleges

Champawat News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित ट्रायल में युवाओं ने दिखाया दम

Fri, 22 May 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youths showed their mettle in trials for admission to sports colleges
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश लिए लोहाघाट छमनिचांचौड़ ​स्टेडियम में आयोजित अंतिम ट्रायल के लिए चयन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां चौड़ स्थित स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए युवाओं का ट्रायल लिया गया। इसमें फाइनल ट्रायल के लिए 38 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए जनपद चंपावत के छमनिया, लोहाघाट स्टेडियम में प्रारंभिक चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कुल 46 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 38 खिलाड़ियों का चयन अंतिम ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थी अपनी ओर से आवेदन किए गए संबंधित स्पोर्ट्स कॉलेजों में निर्धारित तिथियों पर खेलवार अंतिम चयन ट्रायल देंगे। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में 25 प्रतिभागियों में से 22, बैडमिंटन में 10 में से 10, बॉक्सिंग में 2 में से 1, क्रिकेट में 6 में से 2, फुटबाल में 2 में से 2 और वॉलीबाल में 1 में से 1 खिलाड़ी अंतिम चरण के लिए चयनित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए आयोजित प्रथम चरण के ट्रायल में कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से 28 बालिकाओं का चयन फाइनल ट्रायल के लिए हुआ। चयनित बालिकाएं 20 और 21 जून को छमनिया स्टेडियम में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि यदि कोई उदीयमान बालिका खिलाड़ी किसी अपरिहार्य कारणवश प्रारंभिक चयन ट्रायल में प्रतिभाग नहीं कर पाई हो तो वह जिला क्रीड़ाधिकारी की संस्तुति के साथ मुख्य चयन परीक्षा से दो दिन पूर्व कॉलेज की चयन समिति के समक्ष ट्रायल देकर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अंतिम अवसर प्राप्त कर सकती है।

उन्होंने बताया कि उक्त स्पोर्ट्स कॉलेजों के लिए प्रारंभिक चयन प्रक्रिया का आयोजन शनिवार को टनकपुर में भी किया जाएगा। प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी के अलावा प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, प्रदीप कौशल, पुष्कर सिंह सहित सभी प्रशिक्षक और कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed