{"_id":"66c771ddda242e39430feacb","slug":"youth-activity-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-111968-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फर्त्याल इलेवन और देव इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फर्त्याल इलेवन और देव इलेवन ने जीते मैच
Thu, 22 Aug 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग के टांण खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आयोजित जय मां कडाई सीजन फर्स्ट फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में फर्त्याल इलेवन और देव इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह फर्त्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच फर्त्याल इलेवन और बॉब इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फर्त्याल इलेवन ने बॉब इलेवन को 2-1 गोल से पराजित किया। फर्त्याल इलेवन की ओर से अतुल ने दोनों गोल दागे। दूसरा मैच देव इलेवन और मस्टा क्लब के बीच खेला गया।
एक तरफा मुकाबले में देव इलेवन ने 4-0 गोल से मुकाबला जीता। देव इलेवन के तनिष देव ने एक गोल और हिम्मत देव ने तीन गोल मारे। रेफरी सार्थक, अजय ढेक, लाइनमैन करन महरा, अवनीत महरा, वंशु महरा, चंचल मुरारी रहे। आयोजक करन महरा, सुनील महरा,आयुष महरा, दीपांशु, मोहित सिंह, ऋतेश सिंह ने सभी का स्वागत किया।