{"_id":"66c7723a7f014a0a77092462","slug":"youth-activity-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1007-111947-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर के तीन हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर के तीन हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे
Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 14वी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड राज्य की हॉकी टीम से टनकपुर क्षेत्र के तीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें पूरे राज्य से 67 हॉकी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में जिला चंपावत के टनकपुर क्षेत्र से ललित बवाड़ी, मनीष सिंह बिष्ट और पंकज विश्वकर्मा का चयन हुआ। तीनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में प्रशिक्षणरत हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता पंजाब के जालंधर में 9 से 19 सितंबर तक आयोजित हो रही है। खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी कोच भानु प्रकाश, प्रभारी स्टेडियम मुकेश शर्मा, बॉक्सिंग कोच ललित सिंह कुंवर, गौरव खोलिया, पवनेश पाटनी, आशा पांडेय, इमरान अली, सूरज पांडे आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद