{"_id":"68349be6d6bcf49843038c8b","slug":"youth-activities-in-district-champawat-news-c-230-1-pth1004-128288-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किशोरियों ने मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किशोरियों ने मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा
Mon, 26 May 2025 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अर्पण संस्था ने किशोरियों के लिए विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय इंटरफेस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में 20 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।
सीईओ एचआर कोहली ने किशोरियों को 12वीं तक की शिक्षा को पूर्ण कर अपनी रुचि के मुताबिक भविष्य में शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा। किशोरियों ने पीओ पूरन चंद्र जोशी, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल, डीपीओ पुर्निमा थापा, डीटीई राजेंद्र सिंह बिष्ट, पीडी आशीष पुनेठा, डीपीओ डॉ. निर्मल भसेड़ा, सीएओ राजेंद्र सिंह राणा के साथ संवाद कर अपनी मांगें रखीं। अर्पण संस्था के सहयोग से एक संयुक्त मांगपत्र तैयार किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, खेल, कॅरिअर मार्गदर्शन, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति से संबंधित मांगों पर मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। संस्था कार्डिनेटर प्रियंका दिगारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य किशोरियों को अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्रदान करना है। इस दौरान ज्योति, पूजा, दीपा, विजय आदि मौजूद रहे। संवाद