{"_id":"676d9a0b2870ba292e079792","slug":"young-man-stabbed-to-death-champawat-news-c-229-1-shld1026-117572-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, जांच में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, जांच में पुलिस
Fri, 27 Dec 2024 02:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:48 PM IST
सार
नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान युवक को उसका भाई इलाज के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
टनकपुर अस्पताल के बाहर थानाध्यक्ष मृतक के भाई से जानकारी लेते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान युवक को उसका भाई इलाज के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने नरेंद्र मिश्रा उर्फ रिंकू (41) पुत्र ब्यास मिश्रा निवासी निकट रोडवेज वर्कशॉप को चाकू मार दिया। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर मृतक के बड़े भाई देवेंद्र मिश्रा उसे इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर नौनीहाल ने बताया कि मृतक के सीने के पास प्रहार किया गया है। उसके शरीर से काफी खून बह गया। इस कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर शाम पांच बजे से झगड़ा हो रहा था। बात इतनी बिगड़ी कि आरोपी ने रोडवेज वर्कशॉप और पीलीभीत चुंगी के बीच सड़क पर करीब साढ़े छह बजे नरेंद्र के सीने के पास धारदार चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। मृतक टैक्सी चालक था। इधर, थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।