{"_id":"5f0363de8ebc3e433324d114","slug":"workers-youth-got-respect-from-public-representatives-champawat-news-hld38878926","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की श्रमशक्ति को मिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की श्रमशक्ति को मिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के समीपवर्ती लमाई गांव को सड़क से जोड़ती जेसीबी मशीन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे तिलौन गांव में श्रमदान की अलख जगाने वाले युवाओं की श्रमशक्ति को जनप्रतिनिधियों का सम्मान मिला है। श्रमदान के माध्यम से अपने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ चुके तिलौन के युवाओं ने वर्तमान में आसपास के गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ने का निर्णय लिया है।
युवाओं के इस फैसले की जानकारी मिलने पर विधायक कैलाश गहतोड़ी श्रमदान करने वाले ग्रामीणों की मांग पूरी करते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यही नहीं विधायक की ओर से अपने संसाधनों से जेसीबी मशीन उपलब्ध करा कर तिलौन के साथ ही लमाई गांव के लिए सड़क बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। जिसमें स्थानीय युवा भी बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र पांडेय, भुवन पांडेय, विमल पांडेय, जनार्दन जोशी, उमेश जोशी आदि का कहना है कि विधायक के प्रयास से कट रही लमाई सड़क से एक हजार से अधिक की आबादी को लाभ होगा।
कोट
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती तिलौन, लमाई आदि गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के साथ ही गांवों के प्रत्येक तोकों तक सड़क सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तिलौन के युवाओं ने श्रमदान के माध्यम से सड़क निर्माण की अच्छी पहल की है। उन्हें जिस चीज की जरुरत है वह उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में इन गांवों को सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
कैलाश गहतोड़ी, विधायक, चंपावत।