फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women are ahead of men in forming Panchayat government in all four blocks.

Champawat News: पंचायत की सरकार बनाने में चारों ब्लॉक में महिलाएं पुरुषों से आगे

Tue, 29 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 29 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Women are ahead of men in forming Panchayat government in all four blocks.
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाएं मतदान में आगे रही हैं। जिले के चारों विकास खंडों में 67,525 महिलाओं और 58,878 पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन

लोहाघाट में 38,658 मतदाता पंजीकृत थे। 26,214 ने मतदान किया। इसमें 14,497 महिलाओं और 11,717 पुरुषों ने मतदान किया। पाटी में पंजीकृत 45,381 में से 28919 ने मतदान किया, इसमें 14885 महिला, 14034 पुरुष शामिल रहे। चंपावत में पंजीकृत 75,671 में से 54,655 ने मतदान किया। इसमें 29,140 महिलाओं, 25,515 पुरुषों ने मतदान किया। बाराकोट ब्लॉक में कुल 25,840 में से 16,615 ने मतदान किया। इसमें 9,003 महिलाओं और 7,612 पुरुषों ने मतदान किया।

जिले में बढ़ा मतदान प्रतिशत
चंपावत। जिले 2019 के मुकाबले 2025 में मत प्रतिशत बढ़ा है। इस पंचायत चुनाव 68.12 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि पिछली बार 67.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछली बार की अपेक्षा 0.49 फीसदी अधिक है। 2025 में जिले के चार ब्लॉक में पंजीकृत 1,85,550 में से 1,26,403 मतदाताओं ने वोट डाले। 2019 में पंजीकृत 1,71,7257 मतदाताओं में से 1,15,817 ने मतदान किया। इसमें 61,570 महिला और 54,247 पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed