फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   wine will be made from pear, malta and apple

Champawat News: नाशपाती, माल्टा और सेब से बनेगी वाइन

Sat, 10 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 10 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
wine will be made from pear, malta and apple
चंपावत। जिले के सिन्याड़ी में आबकारी विभाग से वाइन फैक्टरी लगाने के लिए प्रस्ताव केा मंजूरी मिल गई है। गोल्डन फन फूड्स एंड ब्रिवरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दिसंबर में वाइन फैक्टरी लगाने के लिए प्रस्ताव दिया था। एक साल के अंदर कंपनी को फैक्टरी का निर्माण कार्य पूरा करना है। इसके बाद आबकारी निदेशालय से तकनीकी जांच पूरी होने के बाद उत्पादन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

सिन्याड़ी में एक हजार केएल की क्षमता का प्लांट लगेगा। इससे पहाड़ के फलों से तैयार वाइन बनाई जाएगी। वाइन को उत्तराखंड के साथ बाहरी राज्यों में भी बेचा जाएगा। इसमें अंगूर, नाशपाती, सेब के अलावा सिटरस फल उत्पादकों को बाजार मिलने से बेहतर दाम मिलेंगे। वर्ष 2015 में बीयर फैक्टरी खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। तब भवन में उपकरण लगाने के बाद शासन स्तर से गठित तकनीकी टीम ने मुआयना भी किया था लेकिन बीयर उत्पादन की न्यूनतम क्षमता की शर्त पूरी नहीं होने से हरी झंडी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

तपन कुमार पांडे, जिला आबकारी अधिकारी, चंपावत ने बताया कि जिले के सिंयाडी में वाइन फैक्टरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसमें रेड वाइन और अन्य वाइन बनाई जाएगी। वाइन को उत्तराखंड के अलावा बाहरी राज्यों को भी बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed